पंजाब भाजपा ने किया जिला प्रधानों का ऐलान, अजयवीर सिंह लालपुरा जिला रूपनगर के अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़ 21दिसंबर 2022 (सचित गौतम)
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
जालंधर शहरी के प्रधान सुशील कुमार ही रहेंगे तथा रूपनगर से अजयवीर सिंह लालपुरा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पंजाब भाजपा की नई लिस्ट में दूसरी राजनीतिक पार्टीयां छोड़ कर भाजपा ज्वाइन करने वालों को भी तरजीह दी गई है। अकाली दल छोड़ कर भाजपा में आए सरूप चंद सिंगला बठिंडा शहरी को प्रधान बनाया गया है।
