पंजाब चुनाव 2022: पंजाब में राहुल गांधी करेंगे शक्ति प्रदर्शन, 117 उम्मीदवारों संग जाएंगे स्वर्ण मंदिर

0

राहुल गांधी आज (गुरुवार) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेंगे। वह पार्टी के 117 उम्मीदवारों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में जाएंगे और लंगर सेवा में भाग लेंगे।

नेतृत्व परिवर्तन के बाद राहुल का पंजाब में पहला दौरा है।तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से स्वर्ण मंदिर जाएंगे। वह सभी विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के साथ लंगर सेवा में भाग लेंगे। फिर कांग्रेस नेता दुर्गयाणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल जाएंगे। अमृतसर के बाद कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सड़क मार्ग से 100 किमी दूर जालंधर जाएंगे। जहां ‘नवी सोच-नवा पंजाब’ (नई सोच-नया पंजाब) नाम से आयोजित एक वर्चुअल जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें चुनाव आयोग ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। पंजाब में 29 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें