पंजाब खबर : कांग्रेस को झटका, यह पूर्व मंत्री इन नेताओं के साथ आप में शामिल

0

चंडीगढ़ (केवल भारती, विवेक गौतम)

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के एक और कद्दावर नेता ने पार्टी को तगड़ा झटका दिया है| पूर्व में मंत्री रहे और तीन बार विधायक बनने वाले जगमोहन सिंह कांग (Jagmohan Singh Kang) आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं| वहीं, जगमोहन सिंह कांग अकेले आप में शामिल नहीं हुए हैं बल्कि अपने दोनों बेटों (यदविंदर सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग) को भी आप में शामिल करवाया है| तीनों ने अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejariwal) की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थामा|

राघव चड्ढा ने किया ट्वीट …..

आप नेता एवं पार्टी के पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा, “पंजाब कांग्रेस से नाराज पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे जगमोहन सिंह कांग साब, अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यादवेंद्र और अमरिंदर के साथ आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। पंजाब में ‘आप’ हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है।”

टिकट के चलते बागी हो गए जगमोहन सिंह कांग ….

जगमोहन सिंह कांग ने हाल ही में सोनिया गांधी को पत्र लिखा था और खरड़ विधानसभा सीट से टिकट देने की मांग की थी| इस दौरान कांग ने सीएम चन्नी को लेकर सोनिया गांधी से बड़ी तीखी बात कही| कांग ने सोनिया से कहा कि सीएम चन्नी उनसे जलते हैं| चन्नी मेरी पीठ पर छूरा मार रहे हैं| बतादें कि, खरड़ सीट से कांग्रेस ने विजय शर्मा को टिकट दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें