पंजाब:पंजाब भाजपा को जल्द मिल सकता नया अध्यक्ष, इन नामों पर हो रही चर्चा

0

चंडीगढ (आज़ाद वार्ता)

लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आने के साथ ही सत्ताधारी दल भाजपा काफी सक्रिय है। पंजाब में पार्टी बड़ा फेरबदल करने जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक नया नाम सामने लाने वाली है और इसके लिए एक अहम बैठक में भी चर्चा हुई है।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश को संभालने के लिए कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए दिग्गज नेताओं के नाम पर भी चर्चा हुई है। इन नामों में सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनप्रीत बादल शामिल हैं। हालांकि इन नामों को लेकर भाजपा की ओर से अभी किसी भी तरह की आधिकारिक चर्चा सामने नहीं आई है।

सुनील जाखड़ बनाए जा सकते हैं पार्टी प्रमुख

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि सुनील जाखड़ को राज्य में भाजपा का प्रमुख बनाया जा सकता है। उन्होने कहा, “हमें प्राप्त फीडबैक के मुताबिक सुनील जाखड़ के राज्य भाजपा प्रमुख बनने की संभावना है, घोषणा अब सिर्फ औपचारिकता है”।

सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, मई 2022 में जाखड़ ने जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया था। 2021 में नवजोत सिंह सिद्धू से पहले वह चार साल तक पंजाब कांग्रेस प्रमुख रहे थे।

वह गुरदासपुर से सांसद और अबोहर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। सुनील जाखड़ को अपने उनके स्पष्ट बोलने वाले स्वभाव और सीधे दृष्टिकोण के लिए पहचाना जाता है। सुनील जाखड़ ने 2012-2016 के बीच पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी काम किया है। वह 2017 में पीपीसीसी प्रमुख बने और 2022 चुनावों के लिए अभियान समिति का प्रमुख बनाया गए थे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनप्रीत बादल का नाम भी चर्चा में

जहां प्रदेश भाजपा प्रमुख बनाए जाने की चर्चा के बीच सुनील जाखड़ का नाम सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनप्रीत बादल का नाम भी इस दौड़ में शामिल है। कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं और पंजाब के चर्चित मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें