27 जनवरी को पंजाब आएंगे राहुल गाँधी, जालंधर में वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

0

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब के दौरे के साथ ही विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शंखनाद कर देंगे। वह पहले अमृतसर पहुंचकर दरबार साहिब में माथा टेकेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से ही जालंधर पहुंचेंगे।

जालंधर से ही वह पंजाब के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल होगा। रैली का केंद्र जालंधर छावनी विधानसभा हलका में होगा। यहां कैबिनेट मंत्री परगट सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। जिला कांग्रेस जालंधर शहरी के अध्यक्ष बलराज ठाकुर का कहना है कि 27 जनवरी की वर्चुअल रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। पंजाब में जगह-जगह छोटे ग्रुप में एलईडी एवं अन्य डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं को लिंक भेज कर जोड़ा जाएगा।

परगट को मिलेगा राहुल के दौरे का फायदा

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 27 जनवरी को जालंधर आने का सीधा फायदा कैबिनेट मंत्री परगट सिंह को मिलेगा। राहुल गांधी में जालंधर कैंट में रुककर वर्चुअल रैली से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी छावनी विधानसभा हलका में 66 फुट रोड पर वाइट डायमंड रिजोर्ट में रुककर कार्यक्रम करेंगे। वाइट डायमंड रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *