रामबहादुर मिश्रा जी को बनाया गया अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद चंडीगढ़ महानगर कार्यकारी अध्यक्ष

चंडीगढ़ (केवल भारती, विवेक गौतम)
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल चंडीगढ़ महानगर की विशेष बैठक दिनांक 30/1/22 को सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 32 डी चंडीगढ़ में हुई।

सभी सदस्यों की सर्व सम्मति से राम बहादुर मिश्रा जी को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद चंडीगढ़ महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, श्री जयशंकर जोशी जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामपाल गोस्वामी जी को महामंत्री महानगर बनाया गया।

आज की बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पंजाब के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद चंडीगढ़ महानगर के अध्यक्ष श्री बलवीर कृष्ण गर्ग जी, देवी दयाल जी मंत्री, अशोक बंसल जी कोषाध्यक्ष अमित शर्मा जी मंत्री, अनिल डूमरा जी अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल चंडीगढ़ महानगर, अश्विनी शर्मा जी अध्यक्ष सोशल मीडिया, जयंत जी , अजय राठौड़ अध्यक्ष मौलीजगरां रहे।
