उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बहुत भारी पड़ा रामचरितमानस का अपमान- एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लगाया जीत का चौका, खाली रह गए सपा के हाथ

नई दिल्ली, चंडीगढ़ 3 फरवरी 2023 (नवीन चन्द्र पोखरियाल, सचित गौतम)

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के परिणाम आ गए हैं। कुल 5 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। जहाँ 4 सीटों पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली है, वहीं 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई। इन सीटों में 3 स्नातक की थी और 2 सीटें शिक्षक कोटे की थी। सोमवार (30 जनवरी, 2023) को इसके लिए मतदान हुआ था। कानपुर स्नातक सीट पर भाजपा के अरुण पाठक ने सपा के कमलेश यादव को 9331 वोट से हरा दिया।

वहीं बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक एमएलसी सीट पर भाजपा के ही डॉक्टर जय पाल सिंह की जीत हुई है। झाँसी-इलाहाबाद शिक्षक सीट से बीजेपी के बाबूलाल तिवारी विजयी रहे हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक से बीजेपी के देवेंद्र प्रताप सिंह जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार राज बहादुर चंदेल ने ने कानपुर शिक्षक एमएलसी सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने 1520 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! राज्य विधान मण्डल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को मिली यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है।” 2022 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने राज्य में बड़ी जीत दर्ज की थी। अब उनके शासन के प्रति फिर लोगों ने विश्वास जताया है।

सपा को भारी पड़ा रामचरितमानस का अपमान

उत्तर प्रदेश का हालिया विधान परिषद चुनाव तब हुआ है, जब तुलसीदास कृत रामचरितमानस को लेकर विवाद हो रहा है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनका समर्थन करते हुए पवित्र हिन्दू ग्रन्थ की चौपाइयों पर सवाल खड़े कर दिए। अब एमएलसी चुनाव में सपा को हार मिली है। स्पष्ट है कि जनता को सपा का हिन्दू विरोधी रवैया पसंद नहीं आया।

भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह चौथी बार हुए विजयी

गोरखपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने कीर्तिमान रचते हुए चौथी बार जीत हासिल की है। देवेंद्र प्रताप को कुल 51699 वोट मिले। सपा के करुणाकांत को 34244 वोट मिले।देवेंद्र प्रताप को प्रथम वरीयता के अंतिम 8वें राउंड में विजय मिली। एक लाख एक हजार 158 वैध वोटों की गिनती हुई।जीत के लिए 50 फीसदी और एक वोट यानी 50580 वोट पाना जरूरी था। 5,655 वोट पाकर रजनीश पटेल तीसरे पायदान और 2912 वोट पाकर दिलीप कुमार गौतम चौथे नंबर पर रहे। हैरत की बात है की शिक्षित वर्ग के इस चुनाव में भी 8065 स्नातक ठीक से वोट नहीं डाल पाए, जिससे ये मत अवैध हो गए। 24 में से 6 प्रत्याशी 100 वोट भी नहीं पा सके।

चौथी बार एमएलसी बन कीर्तिमान रचे

इस जीत के साथ देवेंद्र चौथी बार एमएलसी बने हैं। उन्हें कुल वैध मतों का 51.11 प्रतिशत वोट मिला है जबकि जीत के लिए 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट की जरूरत थी। उन्हें कुल 51 हजार 699 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 34 हजार 244 वोट मिले। आठ हजार 65 वोट अवैध घोषित किए गए। जीत दर्ज करने के बाद देवेंद्र ने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *