सम्मान: वीर बाल दिवस की घोषणा को लेकर सचखंड श्री हजूर साहिब ने पीएम मोदी के लिए की सम्मान की घोषणा, जानें पूरा मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सचखंड श्री हजूर साहिब के सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सिख संगत से अर्जित सम्मान और स्नेह को दर्शाता है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।गौरतलब है कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब सिख धर्म के 5 तख्तों में से एक है।प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की स्मृति में वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाने की घोषणा करने को लेकर दिया गया है। वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार छोटे साहिबजादों के बलिदान की याद में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। यह वही दिन है, जब साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था।यह नान्देड नगर में गोदावरी नदी के किनारे स्थित है। इसमें स्थित गुरुद्वारा ‘सच खण्ड’ कहलाता है। इस गुरुद्वारा का निर्माण 1832 और 1837 के बीच सिकंदर जाह, मीर अकबर अली खान सिकंदर जाह, आसिफ़ जाह तृतीय ने अपने मित्र महाराजा रणजीत सिंह के अनुरोध पर किया था।। यहीं पर सन 1708 में सिक्खों के दसवें तथा अंतिम गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने प्रिय घोड़े दिलबाग के साथ अंतिम सांस ली थी।