असम से दुखद खबर -बजरंग दल के नाबालिग कार्यकर्ता की हत्या, असम के करीमगंज में तनाव, धारदार हथियारों से हमला कर ले ले ली जान, आक्रोशित लोग बोले – दोषियों को गिरफ़्तार करो

0

नई दिल्ली 10 जनवरी 2023 (नवीन चन्द्र पोखरियाल, सचित गौतम)

असम के करीमगंज जिले में नाबालिग ‘बजरंग दल’ कार्यकर्ता की हत्या के बाद से तनाव है। जिले के लोवैरपुआ इलाके में सोमवार (9 जनवरी, 2023) से धारा-144 लागू कर दी गई है। इसके बाद भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में एक शख़्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 16 साल का शम्भू कोइरी रविवार (8 जनवरी, 2023) को ‘बजरंग दल’ के एक ट्रेनिंग कैंप से लौट रहा था। उसी वक्त उस पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी जान ले ली गई।

शम्भू लोवैरपुआ का ही रहने वाला था। इस हत्या के बाद से करीमगंज के लोवैरपुआ में लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया। लोगों ने शम्भू के हत्यारों को गिरफ्तारी की माँग करते हुए प्रदर्शन किया। हत्या के एक दिन बाद यानी सोमवार (09 जनवरी, 2023) को लोवैरपुआ बाजार इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के संबंध में अमीनुल हक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार शम्भू कोइरी रविवार शाम को बजरंग दल के प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे थे। इसी दौरान लोवैरपुआ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने उसपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी कोइरी को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और अपराधियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर जिले के बाजारीछेरा पुलिस थाने का घेराव किया गया। लोगों का आक्रोश देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

धारा 144 लगाए जाने के बाद भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लेकर एक आधिकारिक आदेश और जारी किया गया है। जिसके अनुसार करीमगंज जिले में किसी भी बैनर, पर्चे, पोस्टर के वितरण पर रोक लगा दी गई है। रोक अगले आदेश तक लागू रहेंगे। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें