देखिये तो सही… चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल का ये ब्यूटीफुल बर्ड पार्क , अध्यक्ष की पत्नी ने किया उद्घाटन

0

चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल में अब एक ब्यूटीफुल बर्ड पार्क भी लोगों को लुभाने का काम करेगा| सुखना लेक के पास बने इस पार्क का

चंडीगढ़ बर्ड पार्क स्टोरी (केवल भारती) : चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल में अब एक ब्यूटीफुल Bird Park भी लोगों को लुभाने का काम करेगा| सुखना लेक के पास बने इस पार्क का उद्घाटन मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की पत्नी सविता कोविन्द के हाथों हो गया है| आपको बतादें कि, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपनी पत्नी सविता कोविन्द के साथ इस समय चंडीगढ़ में हैं| राष्ट्रपति कोविन्द पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे हुए हैं| जहां इसी दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की पत्नी सविता कोविन्द ने चंडीगढ़ बर्ड पार्क का उद्घाटन किया है|

चंडीगढ़ का Bird park …..

सुखना लेक जैसी खूबसूरत जगह के पास बना यह बर्ड पार्क शहर में बना पहला बर्ड पार्क है| बताया जाता है कि यह करीब 6.5 एकड़ में फैला हुआ है। यहां सुन्दर हरियाली और काफी क्रिएटिव सिस्टम के बीच तमाम प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे| अब जब इस बर्ड पार्क का उद्घाटन हो गया है तो स्वाभाविक सी बात है कि अब आम लोग भी बर्ड पार्क का दीदार कर सकते हैं|

देखिये पिक्चर्स …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *