शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्मल सिंह कहलों का लंबी बीमारी के बाद निधन, सुखबीर बादल ने जताया दुख

चंडीगढ़, 16 जुलाई : पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्मल सिंह कहलों का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 79 साल के थे।
वे 79 साल के थे। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एस निर्मल सिंह जी कहलों के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। कहलों साहब हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी बुद्धिमान सलाह को हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मैं कहलों परिवार के साथ खड़ा हूं।