चंडीगढ़ में होटल में चली गोली: एक पुलिसकर्मी घायल, पीजीआई भेजा गया, घटनास्थल पर AK-47 मिली

0

चंडीगढ़ में गोली चलने की सूचना है। जानकारी के अनुसार दो पुलिसकर्मी सेक्टर-22 के एक होटल में रुके थे। सुबह साढ़े पांच बजे होटल कर्मचारी ने गोली चलने की आवाज सुनी।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल था। मौके से एक-47 बरामद हुई है।घायल पुलिसकर्मी दीपक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली पुलिसकर्मी के पेट के आर-पार हो गई है। चंडीगढ़ पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गोली गलती से चली है या फिर झगड़ा होने के बाद मारी गई है। घायल पुलिसकर्मी पंजाब पुलिस का जवान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें