विधिवत तौर पर सुनील जाखड़ ने संभाला पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पदभार, भाजपा प्रदेश मुख्यालय सेक्टर 37-ए चंडीगढ़ में हुआ कार्यक्रम

0

चंडीगढ (आज़ाद वार्ता)

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंगलवार को विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह लॉ भवन नजदीक भाजपा प्रदेश मुख्यालय सेक्टर 37-ए चंडीगढ़ में हुआ।
समारोह में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी, सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा की प्रदेश सीनियर लीडरशिप सहित सभी जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनार्दन शर्मा ने सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि हाईकमान का निर्णय स्वागतयोग्य है। सुनील जाखड़ के अध्यक्ष बनने से पंजाब भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ जमीन से जुड़े हुए और एक सुलझे हुए नेता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सुनील जाखड़ के कुशल नेतृत्व और पंजाब के प्रति उनकी गहरी सोच से प्रदेश भाजपा नई ऊंचाइयों को छूएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें