ये हैं वो 5 कप्तान, जो अंडर-19 विश्व कप में भारत को बना चुके हैं चैंपियन

चंडीगढ़ । भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले भारत 4 बार खिताब जीत चुका है। आइए जानें किसकी कप्तानी में भारत कब-कब अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बना-

साल 2000

पहली बार भारत साल 2002 में चैंपियन बना था। तब टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ थे, जबकि कोच रोजर बिन्नी थे। उस समय भारत ने फाइनल मैच में श्रीलंका को6 विकेट से हराया था। श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन वह 48.1 ओवर में 178 रनों ढेर हो गए थे। जवाब में भारतीय टीम ने रितिदर सोढी (39) व नीरज पटेल (34) की नाबाद पारियों की मदद से 40.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर पहली बार ट्राॅफी अने नाम कर ली।

साल 2008

फिर दूसरी बार भारत विराट कोहली की कप्तानी में चैंपियन बना था। डेव व्हाटमोर कोच थे। तब फाइनल में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत साउथ अफ्रीका को 12 रन से हराया था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई। लेकिन जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरूआत भी खराब रही। उनके 8 विकेट 25 ओवर में 103 के स्कोर पर गिर गए थे। फिर बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सकता, जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 12 रन से विजेता घोषित कर दिया गया था।

साल 2012

भारत ने तीसरा खिताब उनमुक्त चंद की कप्तानी में जीता था। टीम के कोच भारत अरुण थे तब फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर भारत के सामने 226 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में कप्तान उनमुक्त चंद ने नाबाद 111 रनों की पारी खेल टीम को 47.4 ओवर में जीत दिला दी। उनके अलावा समित पटेल ने नाबाद 63 रन बनाए थे। टीम के कोच भारत अरुण थे।

साल 2018

चाैथी बार फिर साल 2018 में भारत पृथ्वी शाॅ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में दूसरी बार मात देकर चैपियन बना था। कोच राहुल द्रविड़ थे। ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन वह 216 रनों पर ढेर हो गए थे। जवाब में भारत ने मनोज कारला की नाबाद 101 रनों की पारी की मदद से 38.5 ओवर में 8 विकेट रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था।

साल 2022

अब भारत को 5वीं बार चैपियन बनने का गाैरव यश ढुल की कप्तानी में हासिल हुआ है। ढुल की कप्तानी में भारत ने बिना कोई मैच हारे ट्राॅफी पर कब्जा किया है। टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण थे। फाइनल में इंग्लैंड की पारी 189 पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में 6 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यश ने 4 मैचों में 229 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *