देश छोड़कर चुपके से भाग रहे थे यूक्रेनी सांसद, अधिकारियों ने पकड़ लिया

0

रुस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब 13वें दिन तक पहुंच गया है। रूसी सेना यूक्रेन के अलग अलग शहरों को लगातार निशाना बना रही है। इसके बावजूद भी अभी तक यूक्रेन पीछे हटने को तैयार नहीं है।

कई शहरों में तो रूसी सेना ने मिसाइल अटैक भी किया है। इस युद्ध के चलते यूक्रेन के लोग अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं और कुछ लोग तो अपना देश छोड़कर भाग रहे हैं। इसी बीच यूक्रेनी अधिकारियों ने अपने ही एक सांसद को गिरफ्तार किया है। यह तब हुआ जब सांसद देश छोड़कर भागने वाले थे।

दरअसल, यूक्रेन के लोग बंकरों से निकलकर पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने यूक्रेन के आधिकारिक स्रोतों के हवाले से बताया है कि यूक्रेन की सत्ताधारी पार्टी के ही सांसद येवेन शेवचेंको को उस समय अरेस्ट किया गया जब वे देश छोड़कर भाग रहे थे। सरकार के नियमों के मुताबिक सांसद को देश छोड़ने का कोई अधिकार नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और इसीलिए सांसद को अरेस्ट कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सांसद येवेन शेवचेंको की उम्र अनिवार्य सैनिक सेवा के अनुसार युद्ध लड़ने की है, इसलिए वे देश छोड़कर नहीं भाग सकते हैं। हालांकि सांसद शेवचेंको को सत्ताधारी पार्टी से काफी पहले ही निष्कासित किए जा चुके हैं क्योंकि उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं। येवेन शेवचेंको ने पिछले साल बेलारूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी, इसी के बाद वे पार्टी से निष्कासित कर दिए गए थे।

उधर यूक्रेन अभी भी संकट की स्थिति में है। हालांकि युद्ध के बीच ही युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई लेकिन यह बेनतीजा रही। इस दौरान सोमवार को बेलारूस में हुई इस बातचीत में युद्ध के बीच लोगों को निकालने के लिए यूक्रेन में ह्यूमन कॉरीडोर बनाने पर भी सहमति नहीं बनी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर हमलावर हैं और दुनिया से मदद मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें