केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर से चंडीगढ़ के नागरिकों को दिखा गए अंगूठा: दीपा दुबे

दीपा दुबे ने कहा चंडीगढ़ का दामन फिर रहा खाली गृह मंत्री अमित शाह के दूसरे दौरे पर भी चंडीगढ़ के नागरिकों को कोई टैक्स में राहत नहीं
चंडीगढ़ (आज़ाद वार्ता)
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने सीधा सवाल गृहमंत्री अमित शाह से किया है। कि इस साल में चंडीगढ़ शहर का दूसरा द्वारा आज गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं । लेकिन चंडीगढ़ के नागरिकों के लिए आपने क्या सोचा ? चंडीगढ़ के नागरिक आपके और आपकी बीजेपी पार्टी के लिए कोई मायने नहीं रखते क्या ? चंडीगढ़ के नागरिकों को भारी भरकम टैक्स से कब निजात मिलेगी? चंडीगढ़ नगर निगम की खस्ता हालत होने के कारण चंडीगढ़ नगर निगम चंडीगढ़ के नागरिकों पर हर रोज टैक्स पर टैक्स लगा रहा है। देखा जाए तो पिछले 6 साल में बीजेपी शासित नगर निगम जिसमें बीजेपी के ही मेयर बनते आए हैं और वह चंडीगढ़ की जनता पर टैक्स पर टैक्स लगा रहे हैं ।उसमें प्रॉपर्टी टैक्स, सीवरेज सेस , काऊ सेस , गार्बेज चार्जेस , वाटर तारीफ , पैड पार्किंग , कमर्शियल टैक्स, डवलमेंट चार्ज, और अब रहती सही कसर शहर की सांसद किरण खेर ने यह बोल कर निकाल दी है कि शहर में जो भी बाहर के कमर्शियल व्हीकल आएंगे उन पर एंट्री टैक्स लगाया जाएगा।
दीपा दुबे ने गृह मंत्री अमित शाह से प्रश्न किया है कि चंडीगढ़ नगर निगम को पूरा रेवेन्यू शेयर कब मिलेगा फोर्थ दिल्ली फाइनेंस कमीशन की रिकमेंडेशन के आधार पर ? चंडीगढ़ नगर निगम शहर की प्रगति के लिए केंद्र सरकार से रेवेन्यू की मांग करता है लेकिन केंद्र सरकार ऊंट के मुंह में जीरा जैसे थोड़ा-थोड़ा कर नगर निगम को 4 हिस्सों में किश्त देता है ।
दीपा दुबे ने कहा की 2016 से ले कर अब तक बीजेपी का मेयर बनते हुए आ रहे हैं लेकिन जब वह बनते हैं तब वह बड़ी-बड़ी बातें करते हैं शहर के लिए लेकिन शहर के लिए करते कुछ नहीं ।
29 जुलाई की होने वाली नगर निगम की बैठक स्थगित कर दी गई प्रशासन द्वारा भय के मारे कहीं गृह मंत्री अमित शाह को चंडीगढ़ की जमीनी हकीकत का ना पता चल सके । चंडीगढ़ में बीजेपी के अध्यक्ष , शहर की मेयर और बीजेपी के पार्षद और बीजेपी के नेता रत्ती भर का भी शहर के नागरिकों के लिए काम नहीं कर रहे। गृह मंत्री अमित शाह आप ही चंडीगढ़ के नागरिकों को बता दीजिए कि जनता के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए बीजेपी के अध्यक्ष, मेयर और चंडीगढ़ प्रशासन की या नहीं?
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कहा है की आज आपका इस साल का दूसरा द्वारा था चंडीगढ़ में लेकिन आज भी आपने चंडीगढ़ के नागरिकों के लिए कोई भी राहत प्रदान नहीं करी है। चंडीगढ़ के नागरिकों पर टैक्स लगाना बंद किया जाए और चंडीगढ़ नगर निगम को पूरा रेवेन्यू भेजा जाए जिससे शहर की प्रगति के लिए कार्य किए जाएं और चंडीगढ़ के नागरिकों पर टैक्स का बोझ ना पड़े।
अंत में दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ बीजेपी के नेता और चंडीगढ़ प्रशासन डरा हुआ है कि कहीं कांग्रेसी उनकी पोल पट्टी गृह मंत्री अमित शाह के सामने ना खोल दें । इस कर कर आज चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जबरन घरों से उठाकर और घरों में डिटेल कर दिया गया कि कहीं चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह को शहर की ग्राउंड रिपोर्ट ना दे सके।