युवा कांग्रेस नेताओं को जिला अदालत ने किया निजी मुचलके पर रिहा

चंडीगढ़ 29 सितंबर 2022 (सचित गौतम)
2021 में चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व रह चुके प्रदेशाध्यक्ष लव कुमार के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के तहत युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव आशीष गजनवी, जानू मालिक , जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, मीडिया प्रभारी विनायक बांगिया को आज जिला अदालत में पेश किया गया।
कांग्रेस की लीगल सेल अधिवक्ता ए एस गुजराल, मनीषा चौहान और प्रीति रानी के मुताबिक बीते वर्ष चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से 2021 में मोदी सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया गया था जिसमे शहर के सेक्टर-22, 33, 34, 46 और राम दरबार के पेट्रोल पंपाें पर लगे पोस्टरों पर पीएम की फोटो पर कालिख फेंककर विरोध किया गया था। इस विरोध पर सेक्टर-34 थाने की पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत के 6 नेताओं पर करवाई की थी। जिन्हे आज जिला न्यायाधीश द्वारा निजी मुचलके पर रिहा किया गया।